Sunday, May 24, 2026

ग्राम जालूकी में आयोजित हुआ एक दिवसीय बौद्ध कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर

 



डीग/अलवर, 24 मई 2026


दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया अर्थात भारतीय बौद्ध महासभा उत्तरी राजस्थान की जिला शाखा डीग के तत्वावधान में ग्राम जालूकी स्थित अम्बेडकर पार्क में 

 डीग जिला शाखा का एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बौद्ध उपासक-उपासिकाओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत बुद्ध पूजा, याचना एवं बुद्ध वंदना से हुई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। शिविर में संगठन विस्तार, धम्म प्रचार, सामाजिक जागरूकता एवं संविधानिक मूल्यों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान एवं सामाजिक कार्यों को लेकर अपने विचार भी व्यक्त किए।


शिविर के प्रशिक्षण सत्र में प्रातः 10 बजे शिविर का उद्घाटन एवं शिविरार्थियों का परिचय आदरणीय फूलसिंह बौद्ध द्वारा कराया गया। इसके बाद आदरणीय डॉ राजेश पवार ने “दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के ध्येय, उद्देश्य एवं मिशन” और “शाखा का कामकाज कैसे करें एवं हिसाब कैसे लिखें” विषय पर मार्गदर्शन किया ।


दोपहर के सत्र में आदरणीय डॉ.राजेश पवार ने “कार्यकर्ता और प्रबोधन की आचारसंहिता” विषय पर विचार व्यक्त किए। इसके पश्चात “पदाधिकारी और उनकी जिम्मेदारियाँ” विषय पर माननीय फुलसिंग बौद्ध ने विस्तृत मार्गदर्शन किया। अंत में शिविरार्थियों ने अपने मनोगत व्यक्त किए तथा राज्य, केंद्र एवं जिला शाखा के पदाधिकारियों ने मार्गदर्शन कर शिविर का समापन कि

या।












No comments:

Post a Comment

ग्राम जालूकी में आयोजित हुआ एक दिवसीय बौद्ध कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर

  डीग/अलवर, 24 मई 2026 दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया अर्थात भारतीय बौद्ध महासभा उत्तरी राजस्थान की जिला शाखा डीग के तत्वावधान में ग्राम जाल...