Monday, March 6, 2023

दि बुद्धिस्ट सोसायटी तहसील शाखा लाजी का पुर्नगठन सम्पन्न


दि बुद्धिस्ट सोसायटी तहसील शाखा लाजी का पुर्नगठन सम्पन्न


लांजी। दिनांक 5 मार्च 2023 को दि बुद्धिस्ट सोसायटी आफ इंडिया तहसील शाखा लांजी का पुर्नगठन लांजी मुख्यालय के बुद्धघोष बुद्ध विहार दखनीटोला में सम्पन्न हुआ।

 जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि चरनदास ढेंगरे म.प्र. अध्यक्ष थे | अध्यक्षता एस.एल.रंगारे जी जिलाध्यक्ष बीएसआई द्वारा की गई थी। विशेष अतिथि के रूप में संस्था के प्रदेश कार्य.सचिव राजकपुर कामडे म.प्र., पूर्व जिलाध्यक्ष आर के कठाने, खुशीयाल मेश्राम जिला उपाध्यक्ष,धरम श्यामकुंवर जिला सचिव, के.के.भालाधरे एवं पी.डी.भालाधरे पूर्व तहसील अध्यक्ष लांजी,प्रमोद भिमटे प्राचार्य मंचासीन थे। 

सामूहिक त्रिशरण, पंचशील ग्रहण करने के उपरांत अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने संघठक, कार्यप्रणाली , संस्था के उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। प्रदेश अध्यक्ष चरनदास ढेंगरे जी ने जानकारी देते हुये बताया कि संस्था के कार्यकर्ता एवं धम्म के जनमानस को धम्म की जानकारी संस्था के धम्म प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से हो सकती है।  धम्म संस्था के माध्यम से हम समाज को धम्म के संस्कार देने का काम करते है। अत: सभी को धम्म संस्था के साथ जुडकर धम्म कार्य करना चाहिए। 

पुर्नगठन हेतु ढेंगरे जी द्वारा चयन कमेटी का गठन करके दिया, उक्त कमेटी द्वारा लांजी शाखा के पदाधिकारी यो चयन किया गया,ततपश्चात पुर्नगठन की घोषणा जिलाध्यक्ष एस.एल. रंगारे द्वारा की गई। 

जिसमें अध्यक्ष : बी.आर.रामटेके, 

महासचिव : अशोक नागदेवे, 

कोषाध्यक्ष : लक्ष्मीकांत मडामें,

उपाध्यक्ष  : पी.आर.गजभिये, ईश्वर बंसोड, मेडम शशि                   बौद्ध, अशोक गोस्वामी,

 सचिव  : प्रेमलाल रामटेके, आनंदराव रामटेके, मुकेश                   बोमर्डे, हेमंत रामटेके, नेहा बागडे, इंदिरा                       भालाधरे, महेन्द्र बंसोड, 

कार्या सचिव  : कमल किशोर मेश्राम, 

लेखा परिक्षक  : बसंत रामटेके, 

संघठक. :  सेवकदास मेश्राम, दयाल रंगारे, महेन्द्र                          रामटेके, छब्बीलाल बोरकर, 

आदि को मनोनित कर नियुक्ति की गई।इसी दौरान जिला सचिव धरम सोमकुंवर एवम पूर्व तहसील अध्यक्ष के के भालाधरे जी द्वारा मुम्बई मुख्यालय को बौद्ध जीवन संस्कार पाठ पुस्तक प्रकासन हेतु धम्म दान प्रेषित किया गया था,प्रकाशन उपरांत वह पुस्तक प्रदेश अध्यक्ष ढेंगरे जी के द्वारा भेट की गई। 

इस समारोह में लांजी व पूरी तहसील के भारी संख्या में धम्मबंधु शामिल रहे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष एस.एल.रंगारे जी द्वारा दी गई।











No comments:

Post a Comment

विश्वगुरु म्हणजेच तथागत भगवान बुद्ध” — डॉ. राजेश पवार गुरूजींचे प्रतिपादन

आनंदनगर, कल्याण (प्रतिनिधी): दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा “आनंद बुद्ध विहार”, आनंदनगर, कल्याण यांच्या वतीने वर्षावास प्रवचन मालिकेचे ...