Thursday, March 9, 2023

   बौद्ध महासम्मेलन मेरठ

    भारत रत्न, भारतीय संविधान के रचयिता परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर के वर्ष1953 में मेरठ में आने की याद में भन्ते सुमित रत्न महाथेरो द्वारा दी.5/3/2023 को भैंसाली मैदान मेरठ में विशाल बौद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया गया|

 जिसमें मुख्य अतिथि आदरणीय भीमराव यशवंत अम्बेडकर राष्ट्रीय कार्य कारी अध्यक्ष दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया मुम्बई थे|,उनका बुके देकर के .पी .सिंह हितैषी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जय सिंह सुमन राष्ट्रीय संगठक प्रभारी उ प्र,राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष उ प्र पश्चिम ने स्वागत किया एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

आद अम्बेडकर जी ने अपने सम्बोधन में मैदान में उपस्थित भारी भीड़ को अपील करते हुए कहा कि बाबा साहब के बौद्ध मिशन को आगे बढायें तथा सभी भाई बहन बौद्ध धम्म की दीक्षा लें।

 उनके साथ मुम्बई से आदरणीय प्रवीण निखारे ट्रस्टी भी आए थे, उन्होंने भी सम्मलेन को सम्बोधित किया। 

इस बौद्ध महासम्मेलन के आयोजन में दि बुद्धिष्ट सोसायटी ऑफ इंडिया मुम्बई की मुख्य भूमिका थी। बौद्ध सम्मेलन में पूरे उत्तर प्रदेश से लाखों की संख्या में उपासक उपासिकायें सम्मिलित हुए। 

बौद्ध सम्मेलन में के पी सिंह हितैषी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,जय सिंह सुमन राष्ट्रीय संगठक प्रभारी उ प्र, राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम,निर्भय कुमार जैसल बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष पूरब,इन्द्रजीत गौतम प्रदेश संरक्षक, सौदान सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, राकेश मोहन भारती प्रदेश महासचिव,मेघ सिंह गौतम मंडल अध्यक्ष, प्रेम पाल सिंह मंडल उपाध्यक्ष,वीर सिंह गौतम जिला अध्यक्ष आदि अनेक बी एस आई के पदाधिकारी व कार्य कर्ता पूरे उत्तर प्रदेश से भारी संख्या में शामिल हुए थे|

 






No comments:

Post a Comment

विश्वगुरु म्हणजेच तथागत भगवान बुद्ध” — डॉ. राजेश पवार गुरूजींचे प्रतिपादन

आनंदनगर, कल्याण (प्रतिनिधी): दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा “आनंद बुद्ध विहार”, आनंदनगर, कल्याण यांच्या वतीने वर्षावास प्रवचन मालिकेचे ...