Sunday, August 6, 2023

वर्षावास कार्यक्रम , विषय : भगवान बुद्ध का धम्म नगर |आज दिनांक 6/8/2023 को ग्राम = बौरी पोस्ट= भर्छा जनपद चंदौली में सम्पन्न हो गया|

 दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया

संस्थापक अध्यक्ष : डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर

राष्ट्रीय संरक्षक :  महाउपासिका मीराताई आंबेडकर

ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष : आदरणीय डॉक्टर भीमराव यशवंत आंबेडकर

☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️

     दी बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया भारतीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के तत्वावधान में आयोजित वर्षावास  कार्यक्रम विषय= भगवान बुद्ध का धम्म नगर दिनांक 6/8/2023 दिन रविवार को ग्राम = बौरी पोस्ट= भर्छा जनपद चंदौली में सम्पन्न हो  गया  |

जिसमे पूज्य भंते विनय दत्त राष्ट्रीय सचिव भिक्षु संघ बीएसआई द्वारा भगवान बुद्ध का धम्म नगर  त्रिशरण पंचशील के साथ धम्म देशना प्रदान किया गया  |

उक्त कार्यक्रम के आयोजक= श्रद्धेय डाo शिव पूजन जी व डाo अरविंद कुमार प्रदेश सचिव बीएसआई  थे |

  उक्त कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता गण  श्रद्धेय रामकुमार ब्यास प्रांतीय कोषाध्यक्ष बीएसआई व श्रद्धेय बंशराज बौद्ध जिलाध्यक्ष वाराणसी ने भी भगवान बुद्ध के धम्म नगर विषय पर चर्चा की|

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आदरणीय निर्भय कुमार जैसल बौद्ध प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बीएसआई नेअपने अध्यक्षीय उद्बोधन में भगवान बुद्ध का धम्म नगर  कैसा था विस्तृत रूप से वर्णन कर सरल भाषा में बताया|

कार्यक्रम में कमलेश कुमार ने अंधविश्वास में इंसान कैसे फसता है प्रैक्टिकल कर उपस्थित लोगों को दिखाया |

वर्षावास कार्यक्रम में दिनेश  कुमार, रामलखन, डाo श्यामा प्रसाद, अंजली, के साथ ही साथ ग्राम बौरी के समस्त उपासक उपासिका उपस्थित होकर धम्म लाभ प्राप्त किया|


आप का अपना

निर्भय कुमार जैसल बौद्ध

प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बीएसआई

मोबाइल नंबर 9452024496

















No comments:

Post a Comment

ग्राम जालूकी में आयोजित हुआ एक दिवसीय बौद्ध कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर

  डीग/अलवर, 24 मई 2026 दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया अर्थात भारतीय बौद्ध महासभा उत्तरी राजस्थान की जिला शाखा डीग के तत्वावधान में ग्राम जाल...