Wednesday, June 14, 2023

मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) में बौद्ध महासम्मेलन दुखद घटना के साथ संपन्न


मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) में बौद्ध महासम्मेलन दुखद घटना के साथ संपन्न

=================================

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की,उत्तर प्रदेश पश्चिमांचल की जिला शाखा मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में दिनांक 31 मई, 2023 से दिनांक 9 जून, 2023 तक संपन्न हुए  10 दिवसीय श्रामणेर/ बौद्धाचार्य एवं धम्म उपासिका प्रशिक्षण शिविर के समापन पर 9 जून, 2023 को भव्य एवं विशाल बौद्ध महासम्मेलन का आयोजन किया गया। 

इस महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में बाबा साहेब के नाती आद. डॉक्टर भीमराव  यशवंत अंबेडकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के ट्रस्टी एवं अंतरराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख कैप्टन आद. प्रवीण निखाड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आद .के. पी .सिंह हितेषी, राष्ट्रीय संगठक आद. जय सिंह सुमन बौद्ध, उत्तर प्रदेश पश्चिमांचल के अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष (संस्कार) आद .राजवीर सिंह सिद्धार्थ आमंत्रित किए गए थे।

 उक्त सभी अतिथियों के साथ साथ प्रदेश उपाध्यक्ष (संरक्षण) आद .समय सिंह बौद्ध, प्रदेश महासचिव आद. राकेश मोहन भारती, प्रदेश संगठक आद संजीव गौतम, प्रदेश संगठक आद. सुरेश गौतम, जिला अध्यक्ष आनंद बौद्ध,  केंद्रीय शिक्षक आद. संजय बोधि कस्तूरे, केंद्रीय शिक्षिका आदरणीया सुनीता मस्के एवं स्थानीय स्तर के गणमान्य व्यक्ति भी मंचासीन थे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य (प्रदेश कार्यकारिणी) आद के एस नागराज जी ने की एवं संचालन प्रदेश सचिव ईलम सिंह बौद्ध ने किया। तथागत बुद्ध एवं बाबा साहेब की प्रतिमाओ के समझ पुष्पांजलि एवं मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान के साथ ही कार्यक्रम का मंगल आरंभ हुआ। बीएसआई भिक्षुसंघ के सदस्य एवं केंद्रीय शिक्षक संघनायक भंते बुद्ध रतन ने तीन शरण एवं पंचशील ग्रहण करवाई।

      केंद्रीय शिक्षकों की अनुशंसा के बाद  शिविरार्थी पांच श्रामणेरो एवं धम्म उपासिकाओं ने अपने अपने मनोगत रखते हुए शिविर को बहुत ही लाभकारी बताया।  सभी महिला पुरुष शिविरार्थियों को मुख्य अतिथि आद भीमराव यशवंत अंबेडकर एवं अति विशिष्ट अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मध्य दुर्घटना की सूचना

मंचासीन अतिथियों के संबोधन प्रारंभ होने से पूर्व आयोजन कर्ताओं ने एक दुर्घटना की सूचना दी। बताया गया कि बौद्ध महासम्मेलन में बाबा साहेब के नाती डॉ आद भीमराव यशवंत अंबेडकर को देखने और उन्हें सुनने के लिए के लिए चरथावल ब्लॉक के पास से ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे थे जिसमें  महिलाओं  की संख्या अधिक थी। सामने से आ रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक उपासिका की मृत्यु एवं लगभग 18 बौद्ध अनुयाई गंभीर रूप से घायल  हो गए हैं। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल मुजफ्फरनगर में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना के बारे में मुख्य अतिथि आद. डॉक्टर भीमराव यशवंत अंबेडकर जी को अवगत कराया गया। उन्होंने निर्देश दिया की इस कार्यक्रम को हम जल्दी समाप्त करेंगे और मैं उन सभी घायल कार्यकर्ताओं से मिलने अस्पताल जाऊंगा। समस्त श्रोताओं ने मोहन रहकर अपनी स्वीकृति प्रदान की। कुछ अतिथियों के सूक्ष्म संबोधन के बाद बाबा साहेब के पौत्र राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आद डॉ भीमराव यशवंत अंबेडकर जी का प्रबोधनकारी भाषण हुआ, जिसमें उन्होंने दुर्घटना में हुई एक उपासिका की मृत्यु पर बहुत ही दुख एवं रंजो गम का इजहार किया साथ ही घायलों के अति शीघ्र स्वस्थ हो जाने की मंगल कामनाएं की। सब्बे सत्ता एवं मृतक धम्म उपासक के सम्मान में 2 मिनट के मौन धारण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

      यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे तक चलना था किंतु आद भीमराव यशवंत अंबेडकर 2:45 बजे समाप्त करके सभी प्रमुख अतिथियों के साथ घायलों से मिलने के लिए मुजफ्फरनगर के अस्पताल रवाना हो गए। अस्पताल में आद. भीमराव यशवंत अंबेडकर जी ने बारी-बारी से सभी घायलों से मिलकर उनसे बातचीत की और उन्हें धैर्य बंधाया, साथ ही डॉक्टरों से मिलकर उन्होंने घायलों का अच्छा से अच्छा इलाज करने के लिए आग्रह किया। सभी शाखाओं के पदाधिकारियों को घायलों की उचित देखभाल करने एवं उनकी मदद करने का निर्देश देकर आद भीमराव यशवंत अंबेडकर जी एवं साथ चल रहे सभी विशिष्ट अतिथिगण वाया मेरठ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

  दिनांक 10जून को प्रदेश अध्यक्ष (स्वयं) राजवीर सिंह बौद्ध ने मुजफ्फरनगर शिविर के मुख्य आयोजनकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष आद समय सिंह बौद्ध एवं प्रदेश सचिव आद ईलम सिंह बौद्ध जी से वार्ता की तो पता चला एक अन्य गंभीर महिला को दिल्ली के लिए रेफर किया गया था, उसका भी रास्ते में निधन हो गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों द्वारा घायलों की लगातार देखरेख करने एवं दुर्घटना में हताहत हुए दोनों परिवारों की यथासंभव आर्थिक मदद करने के लिए सलाह दी साथ ही उच्च पदाधिकारियों को सूचित किया।

================================

*(नोट= व्यस्तता के कारण मुजफ्फरनगर कार्यक्रम की रिपोर्ट देरी से प्रेषित कर पा रहा हूं, क्षमा प्रार्थी हूं)*

☸️☸️☸️☸️☸️☸️

धम्म सेवा में

🙏🙏🙏

राजवीर सिंह बौद्ध

प्रदेश अध्यक्ष

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल)













No comments:

Post a Comment

विश्वगुरु म्हणजेच तथागत भगवान बुद्ध” — डॉ. राजेश पवार गुरूजींचे प्रतिपादन

आनंदनगर, कल्याण (प्रतिनिधी): दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा “आनंद बुद्ध विहार”, आनंदनगर, कल्याण यांच्या वतीने वर्षावास प्रवचन मालिकेचे ...