नजीबाबाद, बिजनौर उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) में बौद्ध महा सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न

 दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया
संस्थापक= बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर
राष्ट्रीय संरक्षिका= महोपासिका मीरा ताई यशवंत अंबेडकर

☸️☸️☸️☸️

नजीबाबाद, बिजनौर उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) में बौद्ध महा सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया, तहसील शाखा नजीबाबाद, जिला बिजनौर(पश्चिमांचल) के तत्वावधान में दिनांक 30 मई, 2023 से 8 जून, 2023 तक 10 दिवसीय श्रामणेर/ बौद्धाचार्य एवं धम्म उपासिका प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया जिसका समापन, बौद्ध महासम्मेलन के रूप में दिनांक 8 जून, 2023 को हुआ। 

मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के ट्रस्टी/राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आद . डॉक्टर भीमराव यशवंत अंबेडकर उपस्थित थे|

विशिष्ट अतिथि के रूप में ट्रस्टी कैप्टन आद प्रवीण निखाड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आद .के .पी .सिंह हितेषी, राष्ट्रीय संगठक आद. जय सिंह सुमन बौद्ध, उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध, प्रदेश उपाध्यक्ष आद .राजवीर सिंह सिद्धार्थ, प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) आद. ऋषा बौद्ध,शिविरार्थी पूज्य श्रामणेर संघ, केंद्रीय शिक्षक आद. युवराज मोरे एवं केंद्रीय शिक्षिका आद. इंदुताई सुरवाडे जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मंचासीन थे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बिजनौर ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव आद राकेश मोहन भारती ने किया। 

बाबासाहेब के नाती आद. डॉक्टर भीमराव यशवंत अंबेडकर जी को नजदीक से देखने और उनको सुनने के लिए आसपास के शहरों, नगरों गांव देहातों से हजारों की संख्या में बौद्ध अंबेडकर अनुवाई उपस्थित थे।  

        बुद्ध अंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम का मंगलारंभ किया। वरिष्ठ भंते अक्षयदीप जी से तीन शरण एवं 5 सील ग्रहण की गई। मंचासीन अतिथियों का सम्मान करने के बाद पांच शिविरार्थी श्रामणेरो एवं दो महिला प्रशिक्षुओं के मनोगत हुए। सभी शिविरार्थियों ने शिविर को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया और कहा कि आने वाले समय में हम अब भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आजीवन बौद्ध धम्म का प्रचार प्रसार करेंगे। महिलाओं ने केंद्रीय शिक्षिका बनने की इच्छा जताई।

 आद प्रवीण निखाड़े, आद के पी सिंह हितैषी, आद जय सिंह सुमन बौद्ध, आद राजवीर सिंह बौद्ध, आद राजवीर सिंह सिद्धार्थ आदि ने अपना सूक्ष्म संबोधन देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी। 

मुख्य अतिथि आद. डॉक्टर भीमराव यशवंत अंबेडकर जी ने अपने विस्तृत संबोधन में बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की धम्मक्रांति पर एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया और ऐसे शिविर हर शाखा में आयोजित करने के लिए निर्देशित किया।

 सब्बे सत्ता एवं सरणत्तय के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। नजीबाबाद के होटल वालिया में सभी अतिथियों ने रात्रि विश्राम किया। 

☸️🌹☸️🌹☸️🌹

 धम्म सेवा में

राजवीर सिंह बौद्ध

प्रदेश अध्यक्ष

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल)







Comments

Popular posts from this blog

विश्वगुरु म्हणजेच तथागत भगवान बुद्ध” — डॉ. राजेश पवार गुरूजींचे प्रतिपादन

बुद्धाने सांगितलेला कर्म सिद्धांत

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या शिकलेल्या शाळेला नातू डॉ. भीमराव यशवंत आंबेडकर यांची भेट