डॉक्टर भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर छत्तीसगढ़ के 7 से 9 तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे |
भिलाई नगर
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया शाखा छत्तिसगढ राज्य के प्रदेश अध्यक्ष विनोद बनसोड़ ने बताया कि डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर के पौत्र व दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के नेशनल वर्किंग चेयरमैन डॉ भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर छत्तीसगढ़ के स तीन दिवसीय दौरे पर 7, 8 और 9 सितंबर को जगदलपुर बस्तर कांकेर, महासमुंद व रायपुर जिले मे आयोजित बौद्ध सम्मेलनो मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में उनके साथ संस्था के अंतर्राष्ट्रीय सचिव प्रवीण निखाडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश गवई, राष्ट्रीय सचिव बी. एच गायकवाड़, राष्ट्रीय संगठन सचिव अनिल मेश्राम, दिलीप वासनीकर पूर्व आईएएस व लखन सुबोध प्रदेश अध्यक्ष गुरू घासीदास सेवादार संघ छ.ग. आदि उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भीमराव यशवंतराव आम्बेडकर जी को राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान कर सत्कार विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को उचित दिशा-निर्देश प्रदान किये गये है। श्री बंसोड़ ने छत्तीसगढ़ के सभी उपासक उपासिकाओ से बौद्ध सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

No comments:
Post a Comment