☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया
संस्थापक =बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ अंबेडकर
राष्ट्रीय संरक्षक : महोपासिका मीराताई अंबेडकर
ट्रस्टी चेयरमैन : आद. डॉ. हरीश रावलिया
ट्रस्टी/ राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष : आद. डॉक्टर भीमराव यशवंतराव अंबेडकर
☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️
शाखा उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) का मेरठ में एक दिवसीय चिंतन शिविर एवम समीक्षा बैठक सफलतापूर्वक संपन्न।
☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️☸️
दिनांक 15 अक्टूबर, 2023 स्थान अशोका बुद्ध विहार, नगला ताशी सरधना बाई पास रोड मेरठ में दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, शाखा उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल) के तत्वावधान में एक दिवसीय चिंतन शिविर एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आद. राजवीर सिंह बौद्ध ने की तथा संचालन संयुक्त रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष(प्रचार/पर्यटन) आद. ब्रिजेश कुमार बौद्ध एवम प्रदेश महासचिव आद. राकेश मोहन भारती ने किया। प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पर चिंतन शिविर एवं समीक्षा बैठक में केंद्र की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आद के .पी. सिंह हितैषी मुख्य अतिथि के रूप में एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठक आद जयसिंह सुमन बौद्ध, राष्ट्रीय संगठक आद प्रमोद कुमार गौतम, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी आद जी एस हरित शामिल हुए। मंचासीन अतिथिगणों द्वारा तथागत बुद्ध एवं बाबा साहब डा अंबेडकर की महान प्रतिमाओं के समक्ष पुष्प अर्पित करने, पूज्य भंते ज्ञानज्योति थेरो से तीन शरण पंचशील ग्रहण करने के साथ ही बैठक की विधिवत कार्रवाई प्रारंभ हुई।
प्रथम सत्र में प्रदेश, मंडल, जिला, महानगर आदि शाखाओं के सम्मानित पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं का परिचय हुआ साथ ही जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा *01 अप्रैल, 2022 से 15 अक्टूबर 2023 तक* की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई।
भोजन अवकाश के बाद द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ। प्रदेश कोषाध्यक्ष आद सौदान सिंह बौद्ध ने 01 अप्रैल, 2022 से 15 अक्टूबर, 2023 तक *प्रदेश शाखा यूपी (पश्चिमांचल) का आय व्यय का ब्योरा* प्रस्तुत किया। प्रदेश शाखा को उक्त अवधि में विभिन्न स्रोतों से रुपए 10,75,470/= की आमद हुई तथा विभिन्न मदो पर रुपए 9,77,944/=खर्च हुए। रुपए 97,573/= की धनराशि बैंक खाता एवम नकद रुप में शेष है। तदोपरांत प्रदेश अध्यक्ष आद राजवीर सिंह बौद्ध ने विस्तार से प्रदेश शाखा की उक्त अवधि की *प्रगति रिपोर्ट* पेश की, साथ ही जिला प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवम जिला अध्यक्षों से सक्रिय कार्यकारिणी का गठन कर प्रथम चरण में *एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर एवं द्वितीय चरण में 10 दिवसीय एवं बड़े शिविर आयोजित करवाने की पुरजोर अपील की। प्रगति रिपोर्ट की प्रतियां मंचासीन अतिथिगणों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल, जिला अध्यक्षों को भी वितरित की गई। तदोपरांत मंचासीन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आद के पी सिंह हितैषी, विशिष्ट अतिथिगण राष्ट्रीय संगठक आद जयसिंह सुमन बौद्ध, राष्ट्रीय संगठक आद प्रमोद कुमार गौतम, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिनी आद जी एस हरित सभी ने यूपी (पश्चिमांचल) में प्रदेश अध्यक्ष आद राजवीर सिंह बौद्ध के नेतृत्व में लगातार किए जा रहे धम्म कार्यों की भूरि भूरि प्रशंशा की साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में 24 प्रकार के प्रशिक्षण शिविरों का अयोजन करवाने, धम्म स्मारिका 2023 के प्रकाशन में प्रगति रिपोर्ट एवम आर्थिक सहयोग भेजने, *जिला मेरठ में आगामी 9 नवंबर, 2023 से 19 नवंबर, 2023 तक आयोजित होने वाले श्रामनेर/बौद्धाचार्य, धम्म उपासिका, समता सैनिक दल के शिविरों को सफल बनाने की पुरजोर अपील की। प्रदेश के सभी 22 जिलों में धम्म के प्रचार प्रसार में और गतिशीलता लाने सहित कुछ बिंदुओं पर सुधारात्मक निर्देश भी दिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष आद समय सिंह बौद्ध (सहारनपुर), प्रदेश संरक्षक आद इंद्रजीत गौतम(अलीगढ़) एवम बी आर गौतम (मेरठ) सभी मंचासीनो ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव आद तिलक सिंह बौद्ध ( आगरा), आद ईलम सिंह बौद्ध(मुजफ्फरनगर), डॉ बिरमपाल बौद्ध (सहारनपुर), प्रदेश कार्यालय सचिव आद साहब सिंह बौद्ध (अलीगढ़), प्रदेश संगठक आद. सुरेश गौतम, (सहारनपुर), आद वीर सिंह गौतम (मेरठ), आद राजेश कुमार गौतम (मेरठ), आद पुष्पेंद्र कुमार गौतम (मेरठ), सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी आद .के. एस. नागराज (सहारनपुर), आद डॉ सतीश मधुर(मंडल अध्यक्ष मेरठ), आद राजवीर सिंह गौतम जिला अध्यक्ष मेरठ अपनी कार्यकारिणी सहित, आद .अशोक कुमार कैम जिला अध्यक्ष मथुरा, आद किशोर सिंह जिला महासचिव मथुरा, आद अनुज कुमार बौद्ध जिला अध्यक्ष हापुर, आद सलेकचंद्र आनंद जिला उपाध्यक्ष हापुर, आद लोकेश प्रभाकर महासचिव हापुर, आद विनोद कुमार गौतम जिला संगठक हापुर, आद विजय कुमार आचार्य हापुर, आद राजकुमार बौद्ध जिला अध्यक्ष सहारनपुर, आद जसमेर सिंह जिला महासचिव सहारनपुर, एडवोकेट सुमित् बौद्ध सहारनपुर, आद राजेंद्र बौद्ध जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद, आद. कृपा शंकर जिला कोषाध्यक्ष गाजियाबाद, डॉ. मिथिलेश गौतम प्राचार्य मेरठ, आद .रजनी मधुर, आद .गरिमा सिंह, आद बबीता, आद .कोमल सिंह, आद. रेनू लवानिया सहित मेरठ जिला से भारी संख्या में सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश एवम जिलों के कुछ पदाधिकारी चैत्य भूमि दादर मुंबई में संचालित केंद्रीय शिक्षक शिविर में शामिल होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। सब्ब सुक्ख गाथा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
🌹🙏🌹🙏🌹🙏
धम्म सेवा में
👇आपका धम्म बंधु👇
राजवीर सिंह बौद्ध
प्रदेश अध्यक्ष
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया
उत्तर प्रदेश (पश्चिमांचल)
दिनांक 16 अक्टूबर, 2023
No comments:
Post a Comment